Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जगन्नाथ जी के मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

जगन्नाथ जी के मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश


अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर नवीन कुमार यादव ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले श्री जगन्नाथ जी महाराज के मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर यादव ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर मेले की भव्यता में अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेले के अवसर पर कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद, विद्युत विभाग, पुलिस, बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त टीम द्वारा रथ यात्रा के निर्धारित मार्ग में अतिक्रमण व आ रहे केबल तारों का चिन्हिकरण कर तुरंत हटवाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिये कि मेला अवधि के दौरान संयुक्त टीम का गठन कर खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता का ध्यान रखे तथा मेला स्थल पर चिकित्सा दल की ड्यूटी लगाये। उन्होंने आरयूआईडीपी, सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर विकास न्यास के अधीशाषी अभियंताओं को निर्देश दिए कि रथ यात्रा मार्ग पर सडक की मरम्मत से संबंधित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करायें।
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि वे रोड लाईट, मेला स्थल पर साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, मेला स्थल पर अस्थाई शौचालय, रोशनी, पार्किंग व्यवस्था, दुकानों का आवंटन, फर्नीचर, माईक आदि की व्यवस्था शीघ्र सम्पन्न करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि मेला स्थल पर बरसाती पानी की निकासी हेतु मड पंप आदि की व्यवस्था रखे। साथ ही निर्देश दिये कि मेले में लगने वाले झूलों की सुरक्षा संबंधी जांच पूर्व में सुनिश्चित करे।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि मेला अवधि में विधुत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने व ढीले तारों को ऊॅचा कसवाने, मेला स्थल पर कनिष्ठ अभियन्ता व लाईन मैन की ड्यूटी लगाने, आदि व्यवस्था करेें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि रथ यात्रा और मेला स्थल पर एक ए बुलेंस मय चिकित्सकीय दल व आवश्यक दवाइयों के साथ मौजूद रहेंं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मेला स्थल व रथ यात्रा के समय स्काउट दल की सेवाऐं सुनिश्चित करें। उन्होंने रोडवेज के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि मेला आयोजन के प्रमुख दिवसों पर यातायात पुलिस से समन्वय कर डाइवर्ट करे। उन्होंने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश खींची, डीटीओ ललित गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता श्रीराम मीना, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक टीना यादव, सीडीईओ नेकीराम, तहसीलदार अलवर दिनेश यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा व दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार