Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रशासन ने जलभराव वाले गांवों को खाली करवाना शुरू,कलेक्टर एसबी ने किया चौहटन क्षेत्र का दौरा

प्रशासन ने जलभराव वाले गांवों को खाली करवाना शुरू,कलेक्टर एसबी ने किया चौहटन क्षेत्र का दौरा

चौहटन/चक्रवर्ती तूफान बिपरजॉय के बाड़मेर जिले में प्रवेश करने से पहले ही संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलभराव वाले गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है और लोगों को घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है। वही बाड़मेर जिला कलेक्टर अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद भी ग्रामीण इलाकों के हालात जानने के लिए चौहटन पहुंचे उन्होंने उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से पूरे क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। चक्रवर्ती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए शेरवा उपखंड क्षेत्र के बांका शहर के आसपास के 3 गांवों के परिवारों को सुरक्षित स्थान पर सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है वही कच्छ के रण से सटे तारीसरा गांव के 25 परिवार व गिड़ा के 15 परिवारों को सरकारी स्कूल में लाकर शिफ्ट किया है और प्रशासन द्वारा उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है वही चौहटन उपखंड क्षेत्र के गुमाने का तला गांव में 50 परिवारों को भी प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वही सेड़वा उपखंड क्षेत्र के 92 परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

दरअसल बिपरजॉय तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन लवणीय व दलदली मिट्टी वाले क्षेत्र और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हो सके।

कल से ही बाड़मेर जिले में हो रही लगातार रुक-रुक कर बारिश के बाद अब चौहटन की पहाड़ियों से झरने बहने शुरू हो गए हैं जिसके बाद चौहटन उपखंड क्षेत्र के निचली बस्तियों में जलभराव होने की संभावना बढ़ गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका