Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर विकास न्यास में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्रेवल सड़कों को किया खुर्द बुर्द

नगर विकास न्यास में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्रेवल सड़कों को किया खुर्द बुर्द

अलवर। नगर विकास न्यास अलवर द्वारा अलवर शहर के आस-पास हो रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की जिसमें ग्रेवल सड़को को खुर्द बुर्द किया गया।
नगर विकास न्यास, अलवर के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यास सचिव के निर्देशन में ग्राम चिरखाना छठीमील के पास, कटोरी वाला के पास तिजारा रोड तथा ग्राम मन्नाका मथुरा पुल के पास एवं असल हाऊसिंग के पास एवं ग्राम नगला समावदी मे कृषि भूमि लगभग 60 बीघा पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग और ग्रेवल सडक को ध्वस्त कर दिया गया तथा मथुरा पुल के पास सरकारी नाले पर अवैध रूप से बनाई गई पुलिया को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
कार्यवाही के दौरान अवैध प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओं के द्वारा कार्यवाही का विरोध किया गया लेकिन न्यास अतिक्रमण दस्ते द्वारा कार्यवाही को जारी रखा गया। न्यास सचिव ने बताया कि अलवर शहर में आगे भी अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी तथा अवैध निर्माण का हर्जा खर्चा भी अवैध प्लॉटिंग / निर्माण कर्ताओं एवं भूखण्ड क्रेताओं से वसूला जायेगा। न्यास द्वारा पूर्व में की गई कार्यवाही में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के हर्जे खर्चे के वसूली के नोटिस भूमाफिओं को जारी किये गये ।
न्यास सचिव द्वारा आमजन से यह भी अपील की गई है कि सभी लोग न्यास द्वारा विकसित की गई आवासीय योजनाओं तथा न्यास द्वारा स्वीकृत की गई योजनाओं में ही भूखण्ड अथवा मकान खरीदे तथा शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करे तथा भू-माफियाओं द्वारा अनाधिकृत रूप से काटी गई अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड अथवा भूमि नहीं खरीदे।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मौके पर न्यास उपसचिव योगेश कुमार डागुर, भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, अधिशाषी अभियंता प्रमोद शर्मा, सहायक अभियंता बहादुर सिंह विनित कुमार, प्रभुदयाल, चादनी सिंह, कनिष्ठ अभियंता दौलतराम, मनोहरलाल, प्रवीण मीणा, दिलीप मीणा, सोनम बसल, मेनका यादव, न्यास पटवारी अमित नरूका आदि मौजूद रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार