Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जब सत्य सामने होता है तो झूठ नहीं टिक पाता, हर व्यक्ति अपने काम से पहचाना जाता है - लोकेश शर्मा

जब सत्य सामने होता है तो झूठ नहीं टिक पाता, हर व्यक्ति अपने काम से पहचाना जाता है - लोकेश शर्मा

अलवर। सोशल मीडिया गुरु लोकेश शर्मा ने अलवर में युवा संवाद कार्यक्रम मे शिरकत की। राजस्थान के सिंहद्वार अलवर में भर्तृहरि धाम में दर्शन किए। जयपुर से अलवर के रास्ते में भीषण गर्मी के अंदर भी सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर जोर शोर के साथ शर्मा का किया स्वागत। उनके महावर ऑडिटोरियम में पहुंचते ही देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया के नारों से गूंज उठा ऑडिटोरियम। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान वंदना व्यास बाल संरक्षण आयोग सदस्य, जय सिंह यादव डीआईआईटी एजुकॉम चेयरमैन, जयप्रकाश दीक्षित, विनोद यादव समाजसेवी, प्रियंका नरूका विशिष्ट अतिथि रहे। शर्मा राजस्थान के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं और युवाओं से संवाद कर रहे हैं और उनको सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के अनोखे गुर सिखा रहे है। सोशल मीडिया की महत्ता एवं तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर प्रति उत्तर देने की बात कही। और कहां की जब सच सामने होता है तो झूठ नहीं टिक पाता हर व्यक्ति अपने काम से पहचाना जाता है क्या करना है या क्या नहीं करना यह जानकारी सबको होनी चाहिए। भ्रामक खबरों को आगे प्रसारित नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब तक किसी भी खबर की तथ्यात्मक जानकारी से रूबरू ना हो जाए तब तक उसको अन्य लोगों को प्रसारित न करें। राजस्थान सरकार की चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर आमजन तक पहुंचे इसमें युवाओं को भागीदारी निभानी चाहिए।
एवं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं पर सोशल मीडिया द्वारा झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया युवाओं का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं झूठी अफवाहों का खंडन कर आमजन तक सब की जानकारी पहुंचाना सोशल मीडिया का सार्थक उपयोग प्रदेश सरकार द्वारा बजट में किए गए ऐतिहासिक फैसला युवाओं की सरकार की ओर से अपेक्षाएं इत्यादि अनेक मुद्दों पर युवाओं से सीधा संवाद किया। ब्राह्मण समाज के आकाश मिश्रा संदीप पंचोली यश जोशी जितेंद्र शर्मा पावटा सतीश शर्मा जगराम पहलवान पंकज गौतम आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान वंदना व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजकल सोशल मीडिया बहुत सक्रिय है यह देन लोकेश शर्मा की है फोकस होना चाहिए एक प्लेटफार्म की जरूरत है जैसे अर्जुन को मछली की केवल आंख दिखती थी वैसे ही हमें जरूरत है युवाओं को नरेश करने की कल्चर करने की उन्हें केवल मछली की आंख दिखे व अपना उद्देश्य और विजन क्लियर करने की जरूरत है और उसी दिशा में अनवरत प्रयास करते जाएं और आगे बढ़ते जाएं। कार्यक्रम के दौरान देशबंधु शर्मा चेयरमैन धोलापलाश कॉलेज, महेश गुर्जर मुण्डावर ,जेपी शर्मा गिगलाना, मोहन चौबारा अकु पंडित, राजपाल खैरथल, सेवक जी बूढी बावल महेंद्र सैनी नागेंद्र सिंह अंकुर शर्मा मनोज सालोटिया राज पटेल ,मनोज शर्मा राजगढ़ नीरज यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान साइबरसिक्योरिटी की ट्रेनिंग हेमंत वर्मा ने दी। कार्यक्रम के आयोजक मोनू पंडित अजबपुरा, तपन कौशिक, आशीष दीक्षित, सुभाष बसवाल रहे। मंच संचालन राजकमल ने किया। कार्यक्रम के अंत में तपन कौशिक ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा