Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने किया महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन  आमजन 23 जून से जिले में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में बढचढकर भाग लेवे - मंत्री जूली

मंत्री जूली ने किया महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन  आमजन 23 जून से जिले में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में बढचढकर भाग लेवे - मंत्री जूली

अलवर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाखेडा में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड वितरित किए ।
मंत्री ने कहा कि मंहगाई राहत कैम्प आमजन के लिए राहतपूर्ण साबित हो रहे है साथ ही स्वास्थ्य कवर के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर आमजन को बढती महंगाई में राहत देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों में जिन योजनाओं में आमजन का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है उनमें इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना का लाभ आमजन को मिलने लगा है तथा शेष योजनाओं का लाभ भी शीघ्र ही मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि यह महंगाई राहत कैम्प मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट बचत, बढत व राहत को मूर्त रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इन कैम्पों के जरिये राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं भी धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास को तरजीह दी है और अलवर ग्रामीण क्षेत्र में विकास ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल और खिलाडियों को प्रोत्साहन देने एवं प्रदेश में खेलों का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन 23 जून से कराया जाएगा जिसमें जिलेवासी बढचढकर हिस्सा लेवे ।
इस अवसर पर उप प्रधान महेश सैनी, सरपंच विलायती, भूट्टा भाई सहित प्रबुद्ध व्यक्ति बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा