Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

हल्दीघाटी चेतना यात्रा का अलवर में 16 जून को होगा भव्य स्वागत -डॉ. गुप्ता

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
हल्दीघाटी चेतना यात्रा का अलवर में 16 जून को होगा भव्य स्वागत -डॉ. गुप्ता


अलवर। बृजभूमि कल्याण परिषद और सर्व समाज के तत्वावधान में होने वाली हल्दीघाटी चेतना यात्रा के अलवर में स्वागत और सफल संचालन के लिए भामाशाह और समाजसेवी सीए श्रीकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन स्कीम नंबर 10 में हुआ। बैठक में भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, बृजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता, प्रदेश मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, बृजभूमि कल्याण परिषद के प्रांतीय संयोजक निर्मल सुरा, जिला अध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, जिला मंत्री रामेश्वर दयाल यादव, गीता परिवार के जिलाध्यक्ष अश्वनी जावली, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रेम सिंह राजावत, बृजभूमि कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष यशवंत गुप्ता, नगर अध्यक्ष यशवंत गुप्ता एवं बृजमोहन कामा वाले उपस्थित थे।
बृजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि बृजभूमि कल्याण परिषद द्वारा आयोजित हल्दीघाटी चेतना यात्रा का उददेश्य है कि महाराणा प्रताप जैसे पुरोधा की आदमकद प्रतिमा राजस्थान विधानसभा में स्थापित हो और उन्हें भारत के इतिहास में उचित स्थान मिले। वहीं इस बात जाग्रति लाने के लिए कि महाराणा प्रताप जैसे योद्धा का निर्माण भगवत गीता द्वारा किया गया था और उनकी माता जैवनता भाई महाराणा प्रताप को भगवत गीता पढ़ाया करती थी। जिसके कारण से राष्ट्र धर्म को समर्पित जुझारू महानायक का निर्माण हुआ। ऐसे महान सपूत के महत्व को कालांतर की सरकारों के द्वारा कम करके बताया गया है, ऐसे में उसी महत्व को आगे बढ़ाने के लिए और उन्हें भारत के इतिहास में महानायक की भूमिका का दर्जा मिले इसी उद्देश्य के साथ इस हल्दीघाटी चेतना यात्रा का आयोजन बृजभूमि कल्याण परिषद, वृंदावन के क्षत्रिय महासभा और वृंदावन के धर्माचार्य और संतो के माध्यम से कर रही है।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा 15 जून को विज्ञान भवन नई दिल्ली से वृंदावन, वृंदावन से 16 जून को गोवर्धन, डीग होती हुई 16 जून को शाम 5 बजे अलवर पहुंचेगी। जहां पर चेतना यात्रा का हनुमान चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जहां से वाहन रैली के रूप में मंडी मोड़, अग्रसेन चौराहा, भगत सिंह चौराहा, बिजलीघर, अशोक सर्किल, एस.एम.डी. होती हुई मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप पार्क पहुंचेगी। वहां पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा और यात्रा में आए हुए सभी संत और सर्व समाज के बंधुओं का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अलवर के लिए भी यह संकल्प के अलवर के महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की मूर्ति जो कई वर्ष से लंबित पड़ी है, उसकी स्थापना के शीघ्र अति शीघ्र किए जाने के लिए यात्रा को जयपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। 17 जून को जयपुर में विशाल कार्यक्रम होगा एवं 18 जून को यह मेवाड़ के देवेर होती हुई हल्दीघाटी पहुंचेगी, जहां पर महाराणा प्रताप फाउंडेशन में इसका स्वागत एवं सभा होगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।