Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हल्दीघाटी चेतना यात्रा की शुरुआत उपराष्ट्रपति एवं केंद्रीय कानून मंत्री के हाथों होगी

हल्दीघाटी चेतना यात्रा की शुरुआत उपराष्ट्रपति एवं केंद्रीय कानून मंत्री के हाथों होगी

ब्रजभूमि कल्याण परिषद का विश्व धर्म कॉन्क्लेव के अवसर पर 15 जून 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली मैं बड़ा कार्यक्रम

अलवर। हल्दीघाटी चेतना यात्रा की शुरुआत उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के हाथों, विश्व धर्म कॉन्क्लेव के अवसर पर 15 जून 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली से होगी। अलवर में ब्रजभूमि कल्याण परिषद द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान एवं ब्रजभूमि कल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, अंतरराष्ट्रीय धर्म महासंघ के संयोजक सीए ध्रुव अग्रवाल, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह सीए श्रीकिशन गुप्ता, गीता परिवार के जिला अध्यक्ष अश्वनी जावली भी उपस्थित थे।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद द्वारा आयोजित हल्दीघाटी चेतना यात्रा, के पोस्टर का विमोचन करेंगे एवं यात्रा को भी केसरिया झंडी दिखाकर महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के कर कमलों से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे, इस कार्यक्रम में राम मंदिर के स्वामी भद्राचार्य जी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। हल्दीघाटी चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवत गीता के माध्यम से अपराध मुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी करना एवं महाराणा प्रताप जैसे योद्धा का निर्माण भी भगवत गीता द्वारा किया गया था और उनकी माता, जयवंता बाई महाराणा प्रताप को भगवत गीता पढ़ाया करती थी जिसके कारण से राष्ट्र धर्म को समर्पित जुझारू महानायक का निर्माण हुआ ऐसे महान सपूत के महत्व को कालांतर की सरकारों के द्वारा कम करके बताया गया है उसी महत्व को आगे बढ़ाने के लिए और महाराणा प्रताप की आदम कद प्रतिभा राजस्थान विधानसभा में स्थापित हो और उन्हें भारत के इतिहास में महानायक की भूमिका दर्जा मिले इसी उद्देश्य के साथ इस हल्दीघाटी चेतना यात्रा का आयोजन ब्रजभूमि कल्याण परिषद संतो के माध्यम से कर रही है. यह यात्रा 15 जून 2023 को नई दिल्ली से वृंदावन, वृंदावन से 16 जून 2023 को गोवर्धन, डीग होती हुई 16 जून 2023 को ही अलवर पहुंचेगी जहां पर इस का भव्य स्वागत किया जाएगा। अलवर से शाम यह जयपुर के लिए रवाना हो जाएगी 17 जून 2023 को जयपुर में विशाल कार्यक्रम होगा एवं 18 जून 2023 को यह मेवाड़ के देवेर होती हुई हल्दीघाटी पहुंचेगी जहां पर महाराणा प्रताप फाउंडेशन में इसका स्वागत एवं बड़ी सभा होगी।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक कॉन्क्लेव के बारे में बोलते हुए विश्व धर्म महासंघ के अंतरराष्ट्रीय संयोजक ध्रुव अग्रवाल ने बताया आध्यात्म की महत्वता के बारे में पूरे संस्कार को , जागरूक करने के लिए के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस धार्मिक कॉन्क्लेव का आयोजन विश्व धर्म महासंघ द्वारा किया जा रहा है जिसमें महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राम मंदिर के स्वामी राम भद्राचार्य जी के अलावा पदमश्री सोमा घोष, मशहूर नृत्यांगना पदमश्री नलनी कमलनी भी भाग ले रही हैं। साथ ही विश्व के अनेक देशों से धर्मगुरु एवं धर्म के आधार पर काम करने वाली अनेक संस्थाएं इस में भाग ले रही हैं. साथ हीदिव 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग के अवसर पर ग्लोबल योग एलाइंस तथा ध्रुव फाउंडेशन के द्वारा जैविक फार्म नोएडा जो कि यमुना तथा हिंडन नदी का संगम है पर स्थापित किया जा रहा है ऐसे जैविक फार्म की घोषणा भी इस कार्यक्रम में होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा