Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

अलवर। बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम विभाग अलवर द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मत्स्य उद्योग संघ अलवर के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें विभाग द्वारा बाल श्रम की रोकथाम के लिए उद्योग संघ से सहयोग मांगा गया एवं आग्रह किया गया की वो अपने सदस्यों को बाल श्रमिक ना रखने के लिए प्रेरित करे , अन्यथा इस पर सख़्त क़ानूनी कार्यवाही के प्रावधान है।
कार्यक्रम में श्रम कल्याण अधिकारी ख़ुशबू मोदी ने श्रम क़ानून के ऊपर उद्यमियों से विस्तृत चर्चा की एवं श्रम क़ानून की जानकारी दी ।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गोविंद गर्ग, सचिव अजय आनंद गोयल , मिनरल संघ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण , हैवेल्स इंडिया से संजीव बक्शी , सुभाष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल , घनश्याम खंडेलवाल, कैलाश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अनिल जैन, अनुज कलानी, देवेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सचिव अजय आनंद गोयल ने सभी का आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा