Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 16 जून को होगा आयोजित

जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 16 जून को होगा आयोजित

प्रताप ऑडिटोरियम एवं नव गठित जिला खैरथल में भी आयोजित होगा कार्यक्रम

अलवर 12 जून। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागर में जिले में 16 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिये कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार लम्पी रोग के संक्रमण के कारण दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु होने पर प्रत्येक प्रभावित पशुपालकों को 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है जिसके लिए जिला स्तर पर 16 जून को जिला मुख्यालय पर प्रताप ऑडिटोरियम एवं नव गठित जिला खैरथल में जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया किया जाएगा जिसके सफल आयोजन के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खैरथल में आयोजन के लिए तैयारियों की मॉनिटरिंग नव गठित जिला खैरथल के विशेषाधिकारी करेंगे। उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़बास विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर कार्यक्रम का सफल आयोजन करावे । इसके लिए खैरथल में नियुक्त पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करावे ।
उन्होंने दोनों कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले पशुपालकों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जावे।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों में अपने विभाग में संचालित योजनाओं के फ्लैक्स, बैनर आदि लगवाए ताकि आमजन को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में नव गठित जिला खैरथल के ओएसडी ओमप्रकाश बैरवा, जिला परिषद के सीईओ कनिष्क कटारिया, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चंद मीणा, यूआईटी के सचिव अशोक कुमार योगी, डीएसओ जितेन्द्र सिंह नरूका, नगर परिषद आयुक्त मनीष फौजदार, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़बास गंगाधर मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा