Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रक्तदान महादान - ललित यादव 

रक्तदान महादान - ललित यादव 

रक्तदान शिविर किया आयोजित एवं सभी रक्तदाताओं को हेलमेट किए वितरित

मुंडावर। उपखंड क्षेत्र नीमराना के टोकस होटल में एआईसीसी महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ललित यादव ने सभी रक्तदाताओं से अलवर के विकास पुरुष भंवर जितेंद्र सिंह के जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रक्त दान को महादान बताया और कहा कि रक्त किसी मशीन से नही बनाया जा सकता, रक्तदान तो युवाओं के जोश का परिचय है। ललित यादव ने खुद रक्तदान करके रक्तदान की महिमा बताई। इस मौके पर करीब 1176 यूनिट रक्तदान किया गया।
साथ ही सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरित किए गए एवम रक्तदाताओं की लंबी उम्र एवम अच्छे स्वाथ्य की कामना करते हुऐ सभी रक्तदाताओं को खीर वितरित की गई। ललित यादव ने सड़क सुरक्षा में हेलमेट के लाभ बताते हुए सभी रक्तदाताओं से आह्वान किया की दुपहिया वाहनों पर हेलमेट हमेशा पहनकर ही चले ।
इस मौके पर महिलाओं ने भी रक्तदान कर अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव विजेंद्र महलावत, के जी कौशिक इंडस्ट्री असियोसेशन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, जिला पार्षद भीमराज यादव, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर सिरयानी , न पा उप चेयरमेन जसवंत, नपा उपाध्यक्ष हरिसिंह सैनी, सरपंच रविंद्र चौहान कुतीना, सरपंच सुभाष झाझरपुर, पूर्व सरपंच शैतान मीणा शाहजहांपुर , पूर्व सरपंच विद्यासागर फौलादपुर, यूथ कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुप यादव ,प स सदस्य ऋषिराज, प स सदस्य संजय यादव, पूर्व सरपंच राधे मुंडनवाडा कला, पूर्व सरपंच अजीत जोनायचा कला, पूर्व सरपंच मोहनलाल कलावत सानोली, सरपंच प्रतिनिधी मनीष चौधरी जाट बहरोड़, पूर्व जिला पार्षद शीशराम, रामफल आर पी, प्रिंसिपल प्रिंसिपल अभिषेक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नसीब खान, कमला, अनुराधा, कल्पना, अंकिता ,रेखा एवम समस्त रक्तदाता मोजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा