Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित - मेघवाल

चौहटन, 10जून। चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने महंगाई राहत कैंप एंव प्रशासन गांवों के संघ अभियान का किया निरक्षण, विधायक द्वारा शनिवार को धनाऊ पंचायत समिति के मीठे का तला ग्राम पंचायत के महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया।
इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया। इस अवसर पर विधायक द्वारा कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ऑपरेटर से वार्ता कर योजनाओं से लाभान्वितों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विधायक द्वारा लाभार्थियों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होने आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा योजनाओं से लाभान्वित करने पर बल दिया। उन्होने लाभाथियों से संवाद करते हुए बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय आमजन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होने निःशुल्क दवा और जांच योजना के साथ आमजन को 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इजाज की सुविधा मुहिया करवाई है। एक समय था जब बीमारी के कारण लोगों को अपनी जमीन बेच कर इलाज करवाना पडता था लेकिन आज सभी को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया। दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है। राव ने बताया कि अब इलाज के अभाव में कोई मुत्यु को प्राप्त नही होगा। हमने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजनाए लागु की जिसके तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी,तहसीलदार रूपाराम, विकास अधिकारी मानाराम सारण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास