Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खैरथल जिले के नोडल अधिकारियों ने ओएसडी को दी रिपोर्ट, दफ्तर शुरू करने पर चर्चा हुई

खैरथल जिले के नोडल अधिकारियों ने ओएसडी को दी रिपोर्ट, दफ्तर शुरू करने पर चर्चा हुई

खैरथल। नवसृजित खैरथल जिले के विशेषाधिकारी डॉ ओमप्रकाश बैरवा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक की। कृषि उपज मंडी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने खैरथल जिले में नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ संबन्धित विभागों में सुचारू संचालन के लिए उपलब्ध चिन्हित स्थानों एवं कार्यालयों के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय बैठक में पुलिस विभाग से एडीशनल एसपी जगराम मीणा, डीटीओ भिवाड़ी आदर्श सिंह राघव, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता भूरी सिंह, सहायक कृषि निदेशक राजेंद्र कुमार, महिला अधिकारिता विभाग संरक्षण अधिकारी जुगल किशोर निठारवाल, सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग के प्रोग्रामर जब्बार खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अकबर खान, सांख्यिकी सहायक निदेशक महेंद्र यादव, राधेश्याम शर्मा, सोमपाल सिंह, कृषि अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, देवस्थान विभाग अलवर के निरीक्षक सुमित वर्मा, महिला एवं बाल विकास सीडीपीओ बीना गुप्ता आदि जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बैठक में शामिल हुए अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट ओएसडी डॉ ओमप्रकाश बैरवा को सौंपी। इधर, विशेषाधिकारी डॉ ओमप्रकाश बैरवा ने क्षेत्र में चल रहे प्रशासन शहरों के संग व महंगाई राहत शिविरों का औचक निरीक्षण किया। विशेषाधिकारी के सहायक ने बताया कि डॉ ओमप्रकाश बैरवा ने ग्राम पंचायत झिरंडिया में लगे प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करने के साथ लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हुए समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी वितरित किए। ओएसडी ने एसडीएम गंगाधर मीणा सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कैंपों में आम लोगों को धरातल स्तर पर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा