Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने किया अम्बेडकर भवन का शिलान्यास

मंत्री जूली ने किया अम्बेडकर भवन का शिलान्यास

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने जोनायचाकलां में अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया।
मंत्री जूली ने श्री गुरू रविदास महासभा समिति जौनायचा कलां की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के नाम पर बनाए जाने वाले भवन का शिलान्यास कर कहा कि बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये। संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान को युगों युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को लोकतांत्रिक व्यवस्था का दर्पण बताते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने पर सामाजिक समरसता के साथ राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से आह्वान किया कि उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे राज्य सरकार की तमाम योजनओं का पूरा-पूरा लाभ उठाएं और समाज को नई दिशा प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए खेल से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है इसलिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित कराए जाने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में बढचढकर हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार, कृषि, उद्योग, खेल सहित हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का जागरूक होकर न केवल स्वयं लाभ उठाए बल्कि अन्य पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभांवित करावे ।
इस अवसर पर सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र खींची, बाबूलाल, शिक्षाविद् सुन्दरलाल भटेडिया, मूलचंद गुर्जर, धर्मचंद बोहरा, कविता यादव, परमजीत, ललित यादव, मातादीन, उमाशंकर यादव, अजीत, प्रेम देवी, शारदा, योगेश मेहता, अर्जुन, विजय सिंह, रविन्द्र टेकाडिया, हरीश यादव, सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा