Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष ने किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण

मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष ने किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण

अलवर। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान ने रामगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंथली में आयोजित महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड वितरित किए।
खान ने कहा कि मंहगाई राहत कैम्प आमजन के लिए राहतपूर्ण साबित हो रहे है साथ ही स्वास्थ्य कवर के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प आयोजित कर आमजन को बढती महंगाई में राहत देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह महंगाई राहत कैम्प मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट बचत, बढत व राहत को मूर्त रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इन कैम्पों के जरिये राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं भी धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेवात क्षेत्र के लिए विकास के ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कैम्प में आए आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके उपरान्त खान ने रामगढ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मेवात क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के संबंध में जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्देश दिये ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा