Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया जयसमंद बांध नहर का निरीक्षण कार्य में गुणवत्ता बरतने तथा शीघ्र कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने किया जयसमंद बांध नहर का निरीक्षण कार्य में गुणवत्ता बरतने तथा शीघ्र कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने प्रातः नटनी की बारां से जयसमंद बांध तक की - सफाई व मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने नटनी का बारा पहुंचकर जलसंसाधन विभाग की टीम के साथ वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि कार्य को मानसून आने से पहले पूर्ण करे। उन्होंने निर्देश दिये कि साफ-सफाई के दौरान पानी के सुव्यवस्थित बहाव में आ रहे अवरोधों को पूर्ण रूप से हटाए । उन्होंने उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि कार्य को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करावे। उन्होंने कहा कि नटनी का बारा से जयसमंद फीडर की डिसिल्टिंग, लेवल लिंक, साफ-सफाई एवं सुदृढीकरण का कार्य पूर्ण होने से जिले के सबसे बड़े बांध जयसमंद एवं अलवर शहर की जीवन रेखा में पानी की आवक होगी।
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर के निर्देशन पर जयसमंद बांध तक फीडर चैनल की लेवल के अनुरूप डिसिल्टिंग, साफ-सफाई एवं सुदृढीकरण कार्य हेतु डीएमएफटी योजना के अन्तर्गत करीब डेढ करोड रूपये की राशि ये कार्य काराए जा रहे है जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा