Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी का किया आयोजित 

जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी का किया आयोजित 

अलवर। जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन मौजपुर हाउस अलवर में किया गया
जिलाध्यक्ष सोनू गोपालिया ने सर्वप्रथम बताया कि सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भागसरा और विक्रम स्वामी, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा का स्वागत सूत की माला, पुष्प गुच्छ और साफा बांधकर स्वागत किया गया तत्पश्चात नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया गया
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता सुमित भागसरा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया, विक्रम स्वामी प्रदेश संयोजक, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की
जिला प्रवक्ता राहुल सिंह पवार ने बताया कि सुमित भागसरा ने अपने भाषण में बोला की जल्द ही सोशल मीडिया अग्रिम संगठन में शामिल होगा और हम सब को मिलकर जिला कांग्रेस की सोशल मीडिया की टीम को और मजबूत करना है, कांग्रेस की राजस्थान की सरकार को रिपीट करने के लिए दिन रात मेहनत करनी की जरूरत है।
प्रदेश संयोजक विक्रम स्वामी ने बताया कि अलवर जिला सोशल मीडिया की टीम पूरे राजस्थान पिछले करीब एक साल से नंबर 1 पर है इस नंबर 1पर बने रहने के लिए संगठन में एकजुट और सबको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है
जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि जिला सोशल मीडिया की टीम को विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ लेवल तक कार्यकारणी बनाए जिससे कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार और ज्यादा हो सके और सक्रियता बढ़ सके
इस प्रशिक्षण शिविर में pcc सदस्य बलराम यादव, जिला संगठन महासचिव अतित्येंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गोपालियां, अशोक सोनी, अनिता मीणा, अमर सिंह मीणा, वेदप्रकाश शर्मा,हेमंत कुमार, नवीन शर्मा, लाल मोहम्बद, रामप्रसाद मीणा, अर्जुन मीणा, रचित कुमार, जुबेर खान, शांतनु शर्मा,सोनू वर्मा,किशन सैनी, शहजाद टोड़ियार, नरेंद्र बगरु, शेर सिंह राजोरिया,रिंकू मीणा,दिलीप कुमार, आशीष शर्मा,सुभाष बसवाल, मानू पंडित, जितेंद्र सैनी, अशोक धानका, सोएब खान, सहजात खान, साहुन चांदोली, दानसिंह, शिवा सैनी,ऋतुराज यादव, शमसू खान, यशवंत कुमार, सहित जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा