Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

व्यापारियों की असंतुष्टि, मौजूदा सरकार की घोर असफलता सिद्ध करती है - मोहित यादव  

व्यापारियों की असंतुष्टि, मौजूदा सरकार की घोर असफलता सिद्ध करती है - मोहित यादव  

बहरोड। भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव बहरोड़ विधान सभा क्षेत्र में सब्ज़ी और फल मण्डी के व्यापारियों से मिले। उन्होंने मण्डी व्यापारियों से व्यापार और इसकी खरीद बिक्री से जुड़ी बातों पर चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि पिछले 9 सालों में केंद्र सरकार ने ऐसी कई योजनाएं पास की हैं, जिससे उनका व्यापार बढ़ सकता था, पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली हुई है। मौसम की मार के चलते इस बार सब्ज़ी-फलों की अच्छी पैदावार नहीं हुई। बड़ी मुश्किल से जो सब्ज़ी-फल मण्डी में बिकने के लिए आ रहे हैं, उनको सही दाम नहीं मिल पा रहा। तेज़ गर्मी से भी सब्ज़ियां खराब हो रही हैं। इसके अलावा, व्यापारियों ने बिजली कटौती को एक बड़ी समस्या बताई। उनका कहना था कि व्यापारियों को ज़्यादातर भयंकर गर्मी में तपते हुए और अँधेरे में अपनी दुकान चलानी पड़ रही है व्यापारियों की समस्याएँ सुनकर मोहित यादव ने कहा मौसम की मार झेल रहे किसानों और व्यापारियों को सरकार कोई राहत नहीं दे रही जो बेहद शर्मनाक है और व्यापारियों की असंतुष्टि, मौजूदा सरकार की घोर असफलता सिद्ध करती है। कांग्रेस सरकार ने फ़्री बिजली का वादा करके सबको लुभा तो लिया, पर यह नहीं बताया कि फ़्री बिजली की इतनी कटौती होगी कि फ़्री के नाम पर रोना पड़ जाएगा। प्रदेश का हर विभाग, वर्ग इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त है किसान मुआवजे और लोन माफी की आस लगाकर निराश हो चुके हैं। यह राज्य की समस्त जनता के साथ विश्वास घात है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में इन्हें ज़रूर भुगतना पड़ेगा व्यापारियों ने मोहित से कहा कि उन्हें पूरी आशा है की भाजपा सरकार के आने से उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है मौजूदा सरकार को उनसे कोई सरोकार नहीं और ना ही अब व्यापारियों को गहलोत सरकार से कोई उम्मीद है सभी ने आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने और भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया इस मौके पर मोहित यादव के साथ कमाल यादव, अनिल बोहरा, नूतन, ओमी सैनी, राजकुमार सैनी और रोहिताश सैनी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Medical University : हरियाणा में खुलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी मंजूरी, हरियाणा के साथ राजस्थान के जिलों को मिलेगा फायदा