Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शांति, सद्भाव और भाईचारा ही विकास के आधार - मुख्यमंत्री 

शांति, सद्भाव और भाईचारा ही विकास के आधार - मुख्यमंत्री 

रामगढ़ क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जताया आभार

अलवर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क तंत्र, बिजली, कृषि तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में निरंतर महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कमी नहीं रखी जा रही है। शांति, सद्भाव और भाईचारा ही विकास के आधार हैं, इसलिए प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं एकजुटता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए प्रतिनिधि मण्डल को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं, इससे आमजन पर महंगाई का बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से 10 योजनाओं के द्वारा लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, दुधारू पशुओं का बीमा, अन्नपूर्णा फूड किट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली निःशुल्क 200 यूनिट बिजली तक सभी सरचार्ज हटाने एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क दिए जाने जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के बजट को 25 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपए करने, मेवात आवासीय बालिका विद्यालय को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत करने तथा मेवात क्षेत्र के विकास के लिए की गई जनकल्याणकारी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलवर के गोविन्दगढ़ तहसील के निवासी आकिप खान को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान और बड़ी संख्या में रामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा