Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक आयोजित

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक आयोजित हुई ।
जिला कलक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से विधानसभा चुनाव के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की चर्चा की। उन्होंने मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं उससे पूर्व घर-घर सत्यापन के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने युवा मतदाता, महिला मतदाताओं के अधिकाधिक पंजीकरण बढाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने वोटिंग प्रतिशत बढाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार में भी सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि विधानसभा चुनाव के संबंध में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों व जानकारियों से आगे भी अवगत कराया जाता रहेगा ।
उन्होंने वी.सी से जुड़े उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव 2023 के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में कम मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधियां किए जाने हेतु स्वीप प्लान तैयार करे। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर्स को घर-घर सत्यापन के संबंध में दी जाने वाली ट्रेनिंग के संबंध में फीडबैक लिया । बैठक में एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, सहायक कलक्टर नवज्योति कांवरिया, नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार फौजदार सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा वी.सी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी जुडे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा