Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर सुनी आमजन की समस्याएं

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्डों में जाकर सुनी आमजन की समस्याएं

अलवर। आम आदमी पार्टी सुबह वार्ड नंबर 10 और शाम को वार्ड 34 के हर घर, गली ,पूरे मौहल्ले मे गई
सर्कल इंचार्ज मनोज के साथ गली गली मे गए तो हजूरी गेट के वहा स्थानीय लोगों ने बाहें फैला के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। लोगों ने बताया वो कांग्रेस, भाजपा से दुखी है, यहा के पार्षद देवेन्द्र कभी आके देखते नहीं और ना ही पानी के टैंकर भेजते है
सी पी राव ने लोगों को बताया हम समस्याओं का समाधान करने के लिए यहा आए है। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद मिश्रा ने कहा यहा सिंगल फेस की बोरिंग थ्री फेस हो जाती है और बारिश के पानी को यहा कुओं, जोहड़ जो अतिक्रमण हो चुके वहा स्टोर करते है तो भू जल रीचार्ज हो जाएगा जिस से पानी की समस्या दूर हो सकती है,
आज भी यहा के लोगों से पार्षद, विधायक, प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, कलेक्टर कभी यहा देखने नहीं आए की यहा गलत परिसीमन के कारण कैसे यहा के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। जगन्नाथ गोयल, गुड्डू, मनोज, सुनील कुमार वर्मा ने लोगों से वार्ड 34 में सर्कल इंचार्ज के साथ लोगों से बातचीत की और लोगों ने आम आदमी पार्टी के लिए कहा हमे इसका दिल्ली और पंजाब के काम देख कर खुशी होती है और यहा भी आनी चाहिए। सचिव जगन्नाथ, लोकसभा सह सचिव मदन, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा, यूथ विंग उपाध्यक्ष अनूप यादव , जिला अध्यक्ष गुड्डू शर्मा बुद्धिमता व ब्लॉक अध्यक्ष समीर , राम, महेश, ,श्याम लाल आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा