Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

आभार और धन्यवाद करने की जरूरत नहीं यह तो आपकी ही दी हुई ताकत है - विधायक मंजीत चौधरी

मुंडावर। विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने ग्राम सियाखोह में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया ग्रामवासियो द्वारा विधायक का ग्राम में पहुँचने पर डीजे बजाकर स्वागत किया व साफा व मालाओं से सभी ने विधायक का व सभी अतिथियों का स्वागत मान सम्मान किया व विधायक का उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए आभार व धन्यवाद जताया।
विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आभार ओर धन्यवाद करने की जरूरत नही ये तो आपकी दी हुई ताकत है और मैं आपके द्वारा दी हुई ताकत से ही ये सब कार्य हो रहे है आपका आशीर्वाद ओर सहयोग हमेशा यूँही बना रहे। विकास के कार्य ऐसे ही होते रहेंगे विधायक ने ग्रामवासीयों की मांग पर 15 लाख के नए विकास कार्यो की घोषणा की विधायक ने ये कहा कि अब आने वाले समय मे जनता इस कुशासन वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने को ओर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को आतुर है।
साथ ही विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासीयों को विस्तार से समझाया साथ ही बताया कि 9 सालों में मोदी के नेतृत्व में देश ने नए आयाम स्थापित किये है।
इस दौरान साथ मे प्रधानपति महेश गुप्ता, स्थानीय सरपंच प्रमोद यादव, पीपली सरपंच उमेश यादव, एमपीएस रूपेश हवेली, लालाराम, राम सिंह कमांडो, दिनेश यादव, सुल्तान यादव, विजय, प्रेम, गुरुजी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा