Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्राधिकरण सचिव ने किया केंद्रीय कारागृह अलवर का औचक निरीक्षण

प्राधिकरण सचिव ने किया केंद्रीय कारागृह अलवर का औचक निरीक्षण


- विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दी जानकारी
अलवर। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश मीना अवस्थी के द्वारा मंगलवार को केंद्रीय कारागृह अलवर का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सज़ायाफ्ता बंदीजन से उनके प्रकरणों में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में अपील या जमानत हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु एवं लम्बित अपीलों के संबंद में जानकारी प्राप्त की गई एवं उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव मीना अवस्थी एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण द्वारा केंद्रीय कारागृह अलवर में उद्योग शाला में बंदियों द्वारा बनाई गई दरिया, कौशल विकास केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों द्वारा बनाये गए एलईडी बल्ब आदि सामान का अवलोकन किया गया। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश मीना अवस्थी के द्वारा विचाराधीन बंदीजन से भी वार्ता कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली गयी तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश मीना अवस्थी, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण द्वारा केंद्रीय कारागृह अलवर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर कारागृह अधीक्षक प्रदीप लखावत तथा जेल प्रशासन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा