Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजिका हेमलता ने डेनमार्क दूतावास में किया संबोधन

यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय संयोजिका हेमलता ने डेनमार्क दूतावास में किया संबोधन


अलवर। यूथ फेडरेशन की खेल विभाग राष्ट्रीय संयोजिका और कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता और फिट इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर हेमलता जांगिड़ को डेनमार्क दूतावास द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण मुद्दे पर वक्ता के रूप में आमन्त्रित किया। जहां हेमलता जांगिड़ ने सभी युवाओं से वृक्षारोपण पर बल देने का आव्हान किया।
यूथ फेडरेशन प्रमुख रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेमलता जांगिड़ ना केवल खेल बल्कि युवाओं को फ्री कोचिंग, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यूथ फेडरेशन और हेमलता ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनकी उपलब्धियों पर उन्हे सम्मानित भी कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा