Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवा संस्कार प्रशिक्षण माह शुरू -बेटियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण सहित चुनौतियों को दे रहे जानकारीयां

युवा संस्कार प्रशिक्षण माह शुरू -बेटियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण सहित चुनौतियों को दे रहे जानकारीयां

अलवर। नेक कमाई समूह की ओर से अलवर में तीन डॉ. गोपाल रॉय आत्मविश्वास केन्द्रों पर युवा संस्कार प्रशिक्षण माह शुरू हो गया है।
इस शिविर में बेटियों में आत्मविश्वास लाने के लिए उनको व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। इस प्रशिक्षण माह में भारत विकास परिषद अरावली के सहयोग से बाल संस्कार भी दिए जाएंगे। शिविर में मंगलवार को गायत्री परिवार से कुंती अग्रवाल ने बेटियों को अपने मात्र लक्ष्य पर ही केन्द्रित रहने की सलाह दी और उन्हें बदलते परिवेश में उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्र संचालिका वीनू गोयल ने बताया कि यहां दो बैच में बेटियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल और दौलत राम हजरतीभी सुंस्कारों के बारे में बताएंगी। यह शिविर अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई और डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट के सहयोग से चल रहे हैं। कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि इन शिविरों का और विस्तार किया जाएगा। प्रशिक्षणकर्ता कुंती अग्रवाल कई बस्तियों में जाकर बेटियों को उनके सामने चुनौतियां ओर उसके समाधान बताएंगी। इनमें जरूरतमंद प्रतिभाशाली बेटियों का चयन कर उनकी पढ़ाई में सहयोग किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा