Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर विकास न्यास द्वारा अवैध प्लॉटिंग व अवैध निर्माण के विरूद्ध की गई कार्रवाई 

नगर विकास न्यास द्वारा अवैध प्लॉटिंग व अवैध निर्माण के विरूद्ध की गई कार्रवाई 

अलवर। नगर विकास न्यास अलवर द्वारा अलवर शहर के आस-पास बड़े पैमाने पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
नगर विकास न्यास अलवर के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम भाखेड़ा में ए पी एस स्कूल के सामने, राजगढ़ रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने ग्राम केसरपुर, जयपुर रोड पर सिल्वर ओक स्कूल के पीछे ग्राम भाखेड़ा, पायल गार्डन के पास ग्राम भाखेड़ा में कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया तथा निर्मित भवनो को भी तोड़ दिया गया। यूआईटी सचिव अशोक कुमार योगी ने बताया अलवर शहर में आगे भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी ।
इस दौरान यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, विशेष अधिकारी योगेश कुमार डागुर, अधीक्षण अभियंता विनीत नगायच, अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार, सहायक अभियंता विनीत कुमार, चांदनी सिंह, बहादुर सिंह, कनिष्ठ अभियंता दौलत राम, मनोहरलाल मीणा, दिलीप मीणा, प्रवीण मीणा, सोनम बंसल, न्यास पटवारी अमित नरूका तथा तहसीलदार अलवर दिनेश यादव सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा