Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आम आदमी पार्टी ने किया जनता  की समस्याओं के निराकरण करने के लिए हर घर तक पहुचने का आगाज

आम आदमी पार्टी ने किया जनता  की समस्याओं के निराकरण करने के लिए हर घर तक पहुचने का आगाज

अलवर। आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 26 के हर घर, गली मौहल्ले मे गई
जिसमें सबसे पहले स्थानीय लोगों ने बाबा खेराति नाथ मंदिर के यहा अपनी समस्याओं से अवगत कराया,
सर्कल इंचार्ज महेश के साथ लोगों ने बताया यहा सुबह काम पे जाने से पहले दूर से पानी लेकर आते है फिर शाम को काम से आने के बाद भी पानी लाने की मशक्कत शुरु हो जाती है, दस सालों से यही चलता आ रहा है लेकिन किसी भी पार्षद, विधायक, या सरकार ने यहा ध्यान नहीं दिया बल्कि उपेक्षा का भाव रखा,
सी पी राव ने गंदगी देख के कहा वार्ड के बीच मे गंदगी का ढेर लगा हुआ है लेकिन किसी भी नेता का यहा ध्यान नहीं जाता है
मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद मिश्रा के अनुसार वार्ड 26 के साथ वार्ड 20 भी लगता है और ये भाई पूरे शहर की सफाई का काम करते है लेकिन इनके यहा नाले कितने सालों से भरे हुए है जिनका पानी घरों तक आता है लेकिन सभापति जो पहले सफाई कमेटी के अध्यक्ष रह चुके , आयुक्त, तीन-तीन पार्षद, विधायक यहा के लोगों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते आए है।
जगन्नाथ गोयल, चरण सिंह , गुड्डू, अनूप ने लोगों से सवाद किया जिसमें महिलाओ ने बताया कि यहा बच्चों के लिए अच्छी स्कूल नहीं है, रोड के बीचो बीच मोबाइल का टावर लगा हुआ है और पानी लाने मे काफी लोग कमर दर्द की बीमारी से पीड़ित है यहा के लोग नर्क जैसे माहौल मे जीने को मजबूर हो रहे है कैसे यहा के पार्षद, विधायक, सभापति, आयुक्त अपने घरों मे चैन की नींद सो लेते है जब शहर के लोग ऐसे परेशान हो रहे है
आम आदमी पार्टी से सीपी राव प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ के साथ लोकसभा सचिव जगन्नाथ, लोकसभा सह सचिव मदन, जिला सचिव चरण यादव, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा, यूथ विंग उपाध्यक्ष अनूप यादव, जिला अध्यक्ष गुड्डू शर्मा बुद्धिमता व ब्लॉक अध्यक्ष समीर , राम, महेश, विनोद विनोद आदी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा