Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अष्टम दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन 

अष्टम दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन 

अलवर। अलवर फार्मेसी कॉलेज में आरयूएचएस जयपुर के अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2019-20 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. टिमोथी माइकल मुरे, डीन हैरिसन स्कूल ऑफ फार्मेसी, ऑबर्न यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए एवं गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. मुरली कृष्णनन धनशेखरन, प्रोडिपार्टमेंट ऑफ फार्माकॉलोजी हैरिसन स्कूल ऑफ फार्मेसी, ऑबर्न यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. एवं संस्थान के चेयरमैन पैट्रोन डॉ. वी. के. अग्रवाल (अध्यक्ष ऑल इण्डिया सोसायटी फॉर एडवांस एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च) एवं कार्यकारी निदेशिका डॉ. मंजू अग्रवाल द्वारा डिग्रीयों का वितरण किया गया जिसमें पी.एचडी, एम. फार्मा बी.फार्मा और डी.फार्मा के कुल 200 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। अलवर फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य एवं संयोजक डॉ. जी. जेयाबालन द्वारा दीक्षांत समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर संस्था के सभी प्राध्यापक डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. चन्द्र कुमार गौरव अग्रवाल, नरेश चौधरी, स्मिता आचार्य, अमित वशिष्ठ, शमशाद खान, राहुल खान, पवन कुमार, परविंदर कौर, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, निधि यादव, उस्मान खान एवं अनिल कुमार ने संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा