Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मीना पहुंचे अपनी जन्म भूमि गांव लाकी बीरपुर 

मीना पहुंचे अपनी जन्म भूमि गांव लाकी बीरपुर 

राजगढ़। नरेंद्र मीना पूर्व नेता प्रतिपक्ष अपनी जन्म भूमि बीरपुर राजगढ़ पहुंचे जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने बताया कि नरेंद्र मीना के पूर्वज बीरपुर से निकले हुए है नरेंद्र मीना अपने गांव में आए तो सभी ग्रामवासियों के द्वारा गांव में स्तिथ चावंड माता के मंदिर पर स्वागत किया और नरेंद्र मीना ने चावंड माता के दरबार में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद सभी ग्राम वासियों के साथ बैठकर बातचीत की गांव के लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से पूर्ण बहुमत के साथ रहने के लिए आश्वासन दिया नरेंद्र मीना कांग्रेस से है राजनीति में लगभग 30 वर्षो से है। इस दौरान मुकेश सारवान पूर्व सभापति, राकेश मीणा, सचिन मीना, सरपंच कमलेश कुमार मीणा, शेरू सरपंच, शैलेंद्र खटाणा, मलखान मीणा, लीलाराम पूर्व सरपंच, गिर्राज मीणा, अल्केश मंडावत किसान नेता, रामोतार, छोटेलाल, श्रवण पटेल, रतिराम, रामजीलाल पटेल, जगदीश पटेल, भगत सिंह, बिशन राम मीना, गीला राम मीना, राजेश शर्मा, हरकेश मीना सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे। यह जानकारी स्वयं नरेंद्र मीणा ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा