Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजगढ़ के लाल ने फहराया परचम

राजगढ़ के लाल ने फहराया परचम

राजगढ़। प्रमुख समाजसेवी लायंस क्लब के प्रांतीय सलाहकार खेमसिंह आर्य के सुपुत्र उदित आर्य केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार सहित संपूर्ण परिक्षेत्र गौरवान्वित हुआ है उदित आर्य वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं आर्य पूर्व में भी केंद्रीय सचिवालय सेवा संगठन में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।
राजगढ़ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सेवा संगठन लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, राजगढ़ वेलफेयर सोसाइटी, झरना धाम विकास समिति, नंदी गौशाला, पंचायती पुस्तकालय, माता शीतला सेवा समिति, आर्य समाज मंदिर, मेडिकल यूनियन, नवरंग कला संस्कृति ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा