Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वाणिज्य कर विभाग का संवाद कार्यक्रम       व्यापारियों की समस्या सुनी,दिए सुझाव

वाणिज्य कर विभाग का संवाद कार्यक्रम       व्यापारियों की समस्या सुनी,दिए सुझाव

खैरथल। वाणिज्य कर विभाग के राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत कस्बे के महावर भवन में शुक्रवार को खाद्य तेल एवं तिलहन व्यवसाय से संबंधित व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया।
कार्यक्रम में वाणिज्य कर संभाग अलवर के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन रामलाल चौधरी, द्वितीय अलवर के संयुक्त आयुक्त ओमप्रकाश, उपायुक्त हरिओम मीणा, सहायक आयुक्त मुकेश गौड़, बृजलाल मीणा, अविनाश महर्षि आदि ने भाग लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक डाटा एवं संयुक्त व्यापार महासंघ के ओमप्रकाश रोघा के साथ व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम में चर्चा की। रामलाल चौधरी ने आपसी संवाद की महत्वत्ता बताते हुए इसकी आवश्यकता बताई। व्यापारियों से कर कानूनों की पालना पर बल दिया। राज्य कर अधिकारी संजय व्यास ने माल एवं वस्तु कर अधिनियम के प्रावधानों के तहत व्यापारियों के स्तर से की जाने वाली त्रुटियों को स्पष्ट करते हुए व्यापारियों से कर अदायगी में होने वाली गलतियों से बचने को कहा। कार्यक्रम के अंत में खैरथल परिक्षेत्र के प्रभारी अधिकारी ओमप्रकाश ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी विभागीय सहायता के लिए व्यापारियों की ओर से उनसे संपर्क किया जा सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम में अधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रवि चौधरी ने किया। इस मौके पर नामदेव रामानी, आदित्य पमनानी, महेश चचलानी, महेश गुप्ता, दामोदर गोयल, नवल लखानी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी