Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल वाहिनी प्रबन्धन समिति की मिटिंग आयोजित

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल वाहिनी प्रबन्धन समिति की मिटिंग आयोजित

अलवर। आनंद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 02.06.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मिनी सचिवालय जिला अलवर में जिला स्तरीय बाल वाहिनी प्रबन्धन समिति की मिटिंग का आयोजन किया गया। इस मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), वृत्ताधिकारी उत्तर, उप अधीक्षक यातायात व प्रभारी यातायात शाखा अलवर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अलवर जिला परिवहन अधिकारी, पीडब्लूडी के एईएन, नगर परिषद एक्सीएएन, शिक्षा विभाग सीडीईओ, चिकित्सा विभाग सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलवर वाहिनी अध्यक्ष, महामंत्री अलवर वाहिनी, लोक परिवहन सेवा अलवर लोक अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य, हैडमास्टर आदि उपस्थित हुए ।
मिटिंग में जिले की बाल वाहिनी का वैघ परमिट, फिटनेस, पीयूसी, बीमा, वाहन चालक का कम से कम 5 वर्ष पुराना ड्राईविंग लाईसेंस व चालक / परिचालक की निर्धारित वर्दी, वाहन में बैठक क्षमता से डेढ गुणा से अनाधिक वाहन में जी.पी.एस, पेनिक बटन, स्पीड गवर्नर व रिफलेक्टिव टेप अनिवार्य, वाहन में फस्ट एड बॉक्स, विद्यालय परिसर में चालू स्थिति में कैमरे, विधार्थियों से वाहन का किराया निर्धारण, विद्यालय / बाल वाहिनी वाहन में शिकायत पंजिका, वर्ष में कम से कम एक बार ड्राईवर की आँखों की जाँच, सडक दुर्घटना के मुख्य कारण असावधानी, तेज गति, गलत ओवरटेकिंग, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग व शराब पीकर वाहन का संचालन न करने की जानकारी, विधार्थियों द्वारा बिना वैघ लाईसेंस के वाहन लाने पर प्रतिबंध सहित आदि बिन्दूओं पर चर्चा की गई। यातायात नियमों की पालना हेतु अवगत कराया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी