Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिले के तीन गांवों का किया चयन

आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिले के तीन गांवों का किया चयन

अलवर। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत अलवर जिले के तीन गाँवों का चयन किया। जिसके अन्तर्गत किशनगढ़बास विधानसभा के कोटकासिम पंचायत समिति के ग्राम जोडिया, रामगढ विधानसभा के गोविन्दगढ पंचायत समिति के ग्राम खेडा महमूद और राजगढ़-लक्ष्मणगढ विधानसभा के रैणी पंचायत समिति के ग्राम बहडको कला का चयन किया है।
जिसके अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव, अलवर नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर, भाजपा अलवर (उत्तर) जिला मंत्री नीलम यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह सिसोदिया एवं मंत्री के निजी सहायक अनिल जैन, नितिन सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा मंत्री का पत्र जिला कलक्टर को वी.डी.पी. तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंपा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी