Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेयजल समस्या से शहर विधायक हुए नाराज, मिनी सचिवालय में बैठे धरने पर

पेयजल समस्या से शहर विधायक हुए नाराज, मिनी सचिवालय में बैठे धरने पर


- स्वीकृत बोरिंगो को जल्द लगाने के लिखित समझौते के बाद समाप्त किया धरना
अलवर। पेयजल समस्या को लेकर व विधायक निधि से स्वीकृत बोरिंगों को लगाने में ढिलाई बरत रहे जलदाय विभाग के खिलाफ शहर विधायक संजय शर्मा ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया।
शहर विधायक संजय शर्मा ने मिनी सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसी स्थल पर बैठकर शहर में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर व विधायक निधि से स्वीकृत 4 करोड़ 37 लाख के ट्यूबवेलों को लगाने में ढिलाई बरत रहे जलदाय विभाग व प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। सुबह 10:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चले धरने को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर नवीन यादव एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता ने विधायक संजय शर्मा की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए लिखित समझौते के साथ धरना समाप्त कराया।
शहर विधायक शर्मा ने बताया कि समझौते के अंतर्गत विधायक निधि से स्वीकृत 47 ट्यूबवेल बजट घोषणा अंतर्गत 10 ट्यूबवेल एवं कनटीजेंसी प्लान अंतर्गत 5 ट्यूबवेल कुल मिलाकर 62 स्वीकृत ट्यूबवेलों को बुर्जा, कटी घाटी सहित निर्धारित स्थलों पर 27 दिनों में करने की लिखित सहमति प्रशानिक व जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई । इस दौरान शहर विधायक संजय शर्मा ने नटनी का बारा बीयर से जयसमंद बांध तक बनी नहर को अतिक्रमण मुक्त कर नए सिरे से बनाने हेतु किए जा रहे कार्य में तेजी लाने, सिलीसेढ़ से शहर में पानी लाने की योजना को सरकार के स्तर पर वार्ता कर शीघ्र से शीघ्र स्वीकृत कराने संबंधी बात भी कही। जिस पर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शीघ्र प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
धरने पर शहर विधायक संजय शर्मा के साथ नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जितेंद राठौड़, हरीश अरोड़ा मनोज चौहान राजेंद्र सैनी रवि यादव राजेंद्र शेखावत दिनेश गुप्ता पंडित जले सिंह मुकेश तिवारी पार्षद सतीश यादव, पार्षद घनश्याम सोनी, विष्णु शंकर शर्मा अविनाश खंडेलवाल सीताराम चौधरी कैलाश सैनी रविन्द्र जेन, अरुण जैन, रमाकांत यादव, पदम सैनी, शीला जांगिड़, शालिनी शर्मा आदि सैकड़ों पार्टीकार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी