Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंदिरा गांधी स्टेडियम के तरणताल में तीन दिवसीय 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ 

इंदिरा गांधी स्टेडियम के तरणताल में तीन दिवसीय 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ 

अलवर। तीन दिवसीय 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 के शुभारम्भ दिवस पर विजेताओं को पदक प्रदान कर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए जो कदम उठाए हैं वह अभूतपूर्व हैं
जिससे प्रदेश में खेलों का माहौल बना है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने खेल संसाधनों को बढ़ाने के साथ खिलाडियों को डिप्टी एसपी तक के पदों पर सीधी नियुक्ति देने, खेल कोटे का आरक्षण बढ़ाने जैसे अभूतपूर्व कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रहते हुए अलवर को खेल सुविधाओं का हब बनाने की जो प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी उसे राज्य सरकार गति प्रदान कर रही है। उन्होंने उपस्थित खिलाडियों से कहा कि खेल भावना जीवन के हर आयाम में बहुत मददगार साबित होती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने न केवल खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है बल्कि खिलाडियों का वर्तमान के साथ भविष्य सुरक्षित करने का भी कार्य किया है जिसके तहत हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम बनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की है साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरियों में भर्ती करने का कार्य करने के साथ खेल कोटे का आरक्षण बढाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने खेल राज्य मंत्री रहते हुए अलवर का चहुंमुखी विकास कराने के साथ खेल सुविधाओं का विकास कराने के नए आयाम स्थापित किये थे जिसके तहत अलवर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तरणताल बनवाया गया है जिसमें यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। उन्होंने जिला तैराकी एसोसिएशन की मांगों पर विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन के माध्यम से इन्हें यथाशीघ्र पूरा कराया जाएगा।
राजस्थान तैराकी फेडरेशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय तैराकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष अनिल व्यास ने अलवर में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के तरणताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन व एसोसिएशन के सहयोग से यथाशीघ्र अलवर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जावेगी ताकि यहां के खिलाडियों को तैराकी के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।
जिला तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव बारेठ ने बताया कि तीन दिवसीय 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 में प्रदेश भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस तरणताल को बनवाकर अलवर को सौगात दी है। उन्होंने एसोसिएशन की तरफ से मांग रखी की अन्य जिलों की भांति इस तरणताल को जिला तैराकी एसोसिएशन को जिला प्रशासन के साथ एमओयू कराकर संचालन कराया जाये ताकि खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं निःशुल्क मिल सके। साथ ही उन्होंने तरणताल का नामकरण पूर्व सांसद महेन्द्रा कुमारी के नाम पर कराने की मांग रखी तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की आवश्यकता पर बल दिया। विजेताओं को किया सम्मानित प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्होंने तैराकी प्रतियोगिता के मुकाबलों को भी देखा। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए खिलाडियों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई की। खिलाडियों ने अलवर की खेल सुविधाओं को बेहतरीन बताया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, सभापति घनश्याम गुर्जर, डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, सचिव भगवान दास सैनी, अनिल जैन, प्रकाश गंगावत, पुष्पेन्द्र धाबाई, उमरदीन खान, हरिशंकर रावत सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, खिलाड़ी व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी