Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उत्कृष्ठ कार्य करने पर डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. बैरवा एवं उनकी टीम को मिला सम्मान 

उत्कृष्ठ कार्य करने पर डिप्टी सीएमएचओ (हेल्थ) डॉ. बैरवा एवं उनकी टीम को मिला सम्मान 

अलवर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अति. मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग के आतिथ्य एवं डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे "टोबेको फ्री यूथ कैंपेन" का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान अलवर जिले की अभिनव पहल" 40 दिवसीय टोबैको फ्री अलवर " अभियान में उत्कृष्ठ कार्य करने पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. महेश बैरवा एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश कुमार बैरवा ने बताया कि 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सभी जिला स्तरीय और खंड स्तरीय अधिकारी राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में वीसी के माध्यम से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के ऑनलाइन कार्यक्रम में जिला स्तरीय चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं सीएचओ, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी