Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तंबाकू का सेवन ना करें' - विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

तंबाकू का सेवन ना करें' - विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अलवर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी मुख्य अतिथि रही। अतिथि रूप में प्रिंसीपल संदीप अवस्थी एवं अन्य स्टॉफ भगवत सिंह नरूका, प्रदीप सिंह, शशि शेखर मिश्रा, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी द्वारा बताया गया कि भारत में हर 10वां व्यक्ति किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करता है। अवस्थी द्वारा उपस्थित बालक/बालिकाओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों एवं तंबाकू के ज्यादा सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर आदि दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया एवं उपस्थित बालक/बालिकाओं को अपने आसपास तंबाकू का सेवन करने वालों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराने की सलाह प्रदान की गई। इसके साथ ही आमजन से तंबाकू का सेवन न करने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त अवस्थी द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून आदि के बारे में बताया। मीना अवस्थी द्वारा उपस्थित बालक/बालिकाओं को साइबर क्राइम के दुष्परिणामों, पोक्सो अधिनियम से संबंधित जानकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी