Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्री अग्रवाल महासभा अलवर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

श्री अग्रवाल महासभा अलवर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

अलवर। श्री अग्रवाल महासभा अलवर की सत्र 2023-25 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री अग्रवाल धर्मशाला के महालक्ष्मी हॉल में बुधवार, 31 मई 2023 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में के. के. अग्रवाल अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता संरक्षण मंच, अलवर व हुकुम चंद गर्ग, जिलाध्यक्ष अलवर जिला अग्रवाल संस्थान एवं चुनाव - अधिकारी एडवोकेट अभिषेक गौड़ उपस्थिति थे।
सर्व प्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इसके उपरान्त सर्वप्रथम प्रातः 11.15 मिनट पर चुनाव अधिकारी एडवोकेट अभिषेक गौड़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम चंद अग्रवाल, मंत्री सुरेश अग्रवाल गढ़वाले, उपमंत्री अमित अग्रवाल, लेखाकार अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तायल, प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।
इसके उपरान्त निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ठेकेदार एवं मंत्री रमेश चन्द सिंघल सरार्फ ने सत्र 2023-25 के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दुपट्टे, माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही अलवर जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष हुकुम चन्द गर्ग एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
अभिनन्दन की इसी कड़ी में नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित गोयल ने समारोह में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल एडवोकेट, जुगल किशोर गुप्ता नीमूचाना वाले, भगवान सहाय गोयल एडवोकेट, ब्रजमोहन गोयल, रवि अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता बहरोड़ वाले, सुरेश अग्रवाल कलाकन्द वाले, सुरेश अग्रवाल जलालपुर वाले, दयाराम अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री बुद्धालाल सिंघल, जगदीश सिंघल सरार्फ, विजय अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विष्णु गोयल, रामबाबू गोयल, प्रमोद कुमार गुप्ता, विद्यालय अध्यक्ष अशोक मित्तल खोर बसई वाले एवं जयकृष्ण क्लब के सचिव के. के. अग्रवाल, मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष गोविंद गर्ग एवं मातृशक्ति विनिता गर्ग, अंजनी अग्रवाल, सुषमा गर्ग, कांता गोयल, सरोज अग्रवाल पूर्व पार्षद, चारूल अग्रवाल, रचना गोयल, निधि सरोज अग्रवाल को दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के के अग्रवाल ने अग्रवाल समाज को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया एवं सभी वर्गों को समाज सेवा करने का संदेश दिया। अलवर जिला अग्रवाल संस्थान के जिला अध्यक्ष हुकुमचंद गर्ग ने अपने उद्धाबोधन में कहा कि समाज को संगठित रूप से समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कार्य करना चाहिए।
नव नियुक्त अध्यक्ष अमित गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा की समाज द्वारा वर्ष 2019-21 में भी मुझे अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया था। कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में भी जिस प्रकार समाज ने मुझे सहयोग कर सेवा व समर्पण के पथ पर अग्रवाल समाज को अग्रणी रखने में योगदान प्रदान किया और मैने भी अपनी क्षमता विवेकानुसार समाज को संगठित एवं मानवीय सेवा क्रम में अग्रणी रखने का हर संभव प्रयास किया था। उसी स्नेह एवं आशिर्वाद से आप सभी अग्रबन्धुओं ने एक बार पुनः मुझे अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया है उसके लिए मैं आप सभी का अन्तकरण से आभारी हूँ। साथ ही गोयल ने कहा की मै अपनी समस्त टीम के साथ समाज सेवा एवं हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा अपनी क्षमताओं के साथ तत्पर रहूंगा। मेरी प्राथमिकताएं रहेगी कि सर्व प्रथम
श्री अग्रवाल महासभा का एक एप बनाकर समाज के सभी अग्रबन्धुओं को उससे जोड़कर संगठित करने का रहेगा साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के बॉयोडेटा संकलन व परिचय सम्मेलन पर रूपरेखा तैयार करना एवं अग्रवाल समाज की जनगणना, चिकित्सा क्षेत्र में हर वर्ग के लिए न्यून्तम दर पर सुविधा उपलब्ध कराना रहेगा। अन्त में उन्होंने कहा कि मैं आप सभी अग्रबन्धुओं को विश्वास दिला सकता हूँ कि अपने कार्यकाल में सेवा व सम्पर्ण के साथ संकल्पित रहूंगा।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राजेश मित्तल, प्रो. रमेश अग्रवाल, अशोक मित्तल फेयरडिल्स वाले, सुशील बंसल टैक्स एडवोकेट, मोहनस्वरूप अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, विजय अग्रवाल बुटोली वाले, भगवान सहाय गोयल बुरा वाले, वेद प्रकाश अग्रवाल, डॉ पंकज गुप्ता उमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुरेश चन्द गुलपाड़ा वाले, प्रवीण अग्रवाल एनईबी वाले, ब्रजमोहन गोयल रिन्कू, महेश गोयल शिवाजी पार्क, अशोक गुप्ता ओरिएंटल इन्शोरेंस, मोहन मित्तल, पूर्व पार्षद शिव अग्रवाल, सुभाष मित्तल, गोपाल मित्तल, दिनेश मित्तल, सचिन अग्रवाल, राकेश बंसल, अशोक गोयल, अमित अग्रवाल गढ़ वाले, महेन्द्र गोयल, प्रवीण गोयल, दीपक गर्ग आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रमोद कुमार गुप्ता पूर्व मंत्री ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी