अलवर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन (एटक) अलवर शाखा के नेतृत्व मे मंगलवार को कर्मचारियों की समस्याओं के सन्दर्भ में मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
अलवर आगार के सचिव राकेश तिवारी ने बताया कि अलवर आगार के कर्मचारियों के समय पर उपार्जित /चिकित्सा अवकाश स्वीकृति नही किए गए, जिसके कारण उनका वेतन 6 से 8 माह बाद भी उन्हें नही मिला। वही 11 मई को एरियर राशि मुख्यालय से आने के बावजूद आज तक भुगतान नही हुआ। इसके साथ ही जोनल स्तर से वेतन मिलने की व्यवस्था के चलते कर्मचारियों को वेतन नही मिला है। चालक - परिचालक ड्यूटी चार्ट पर भेदभाव/ द्वेषता की नीतियों से कार्य लिया जा रहा है। आर्टिजन ग्रेड 1 की वेतन विषंगति के चलते 2800 ग्रेड पे नही मिल पा रही हैं। इस प्रकार की 12 मांगो को लेकर केंद्रीय बस स्टैंड पर मंगलवार कोई है विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सूबे सिंह चौधरी ,गंगाराम शर्मा, बाबूलाल गौड़, ग्यारसा राम जाखड़, तेजपाल सैनी, संजय चौधरी, शांति देवी, जफर इकबाल, कृष्ण कुमार, बनवारी लाल, नन्दू सिंह, कमलेश, पदम्, कालीचरण जोशी आदि मौजूद रहे।
अलवर
रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन


