Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेरोजगार संघर्ष समिति ने निकाली बाइक रैली, जताया रोष

बेरोजगार संघर्ष समिति ने निकाली बाइक रैली, जताया रोष

खैरथल। स्थानीय विधानसभा में बेरोजगार संघर्ष समिति की टीम ने रविवार को सभा एवं बाईक रैली का आयोजन किशनगढ़ बास से खैरथल अंबेडकर सर्किल तक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव किसान एवं खेती मोर्चा के एडवोकेट वीर नारायण यादव उपस्थित रहे। जिनका बेरोजगार संघर्ष समिति के युवाओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खैरथल में अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। विधानसभा किशनगढ़ बास में चलाई जा रही बेरोजगार संघर्ष समिति की मुहिम को जोर शोर से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। जिले में बहुत से औद्योगिक क्षेत्र है, जिनमें बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी स्थापित है। इनमें जिले के 50 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया जाए। राजस्थान प्रदेश के 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया जाए। कार्यक्रम में कुलदीप, हरज्ञान गुर्जर, मोहन लाल सहित कई युवा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी