Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान शूटिंग बाल प्रतियोगिता का समापन झालावाड़ टीम ने मारी बाजी, दौसा के प्रतिभागी उपविजेता

राजस्थान शूटिंग बाल प्रतियोगिता का समापन झालावाड़ टीम ने मारी बाजी, दौसा के प्रतिभागी उपविजेता

खैरथल। कस्बे में प्रथम ओपन राजस्थान शूटिंग बाल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन का रविवार को विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम में अतिथि खैरथल थानाधिकारी अंकेश कुमार रहे।
शूटिंग बाल क्लब खैरथल के गिर्राज सामरिया ने बताया कि थाना परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 50 प्लस रखी गई थी। जिसमें छह टीमों झालावाड़, दौसा, टौंक, सवाईमाधोपुर सहित अलवर की टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विजेता झालावाड़ व उपविजेता दौसा टीम को नकद राशि देकर सम्मानित किया। तृतीय टौंक की टीम और चतुर्थ सवाईमाधोपुर को नकद राशि के रूप में दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिए। इस मौके पर शंभूदयाल, लखन शर्मा, गोविन्द सोनी, प्रकाश, बहादुर, बलबीर सरदार, दिनेश सोनी, नेतराम यादव, सतीश गुर्जर समेत कई मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी