Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपने घरों के आगे एक एक पेड़ लगाएं और शहर को हरा भरा बनाएं- शर्मा - मन्नी का बड़ सर्किल (अहिंसा सर्किल) पर कराए विकास कार्यों का शहर विधायक ने किया लोकार्पण

अपने घरों के आगे एक एक पेड़ लगाएं और शहर को हरा भरा बनाएं- शर्मा - मन्नी का बड़ सर्किल (अहिंसा सर्किल) पर कराए विकास कार्यों का शहर विधायक ने किया लोकार्पण

अलवर। शहर विधायक संजय शर्मा ने मन्नी का बड़ सर्किल स्थित अहिंसा स्तंभ वाले सर्किल तिकोना पार्क में अपने विधायक निधि कोष से (राशि 5 लाख) सौंदर्यकरण कराने के बाद शनिवार को आमजन को समर्पित किया।
शहर विधायक शर्मा ने अपने विधायक निधि कोष से स्वीकृत राशि से उक्त सर्किल पर कार्यकारी एजेंसी नगर विकास न्यास द्वारा पूरे सर्किल पार्क पर ग्रेनाइट लगाने का कार्य, पार्क के अंदर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ-साथ रंग रोगन करवाने, लाइट लगवाने आदि का कार्य कराया गया।
लोकार्पण के अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा द्वारा अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन अग्रवाल समाज रमेश जैन, अध्यक्ष श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पार्श्व जैन, अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन बरतला समाज राजेंद्र जैन, अध्यक्ष तीर्थ कडर नवयुवक सेवा समिति धरनेंद्र जैन से अनावरण पट्टिका से पर्दा हटवा कर लोकार्पण करवाया गया।
इस मौके पर शहर विधायक संजय शर्मा एवं नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर का स्वागत सम्मान किया।
लोकार्पण के पश्चात शहर विधायक संजय शर्मा जैन समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं के साथ श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गए जहां पर शहर विधायक संजय शर्मा ने भगवान श्रीजी के सामने अर्घ समर्पित किया।
इस अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि अलवर शहर के गौरवमयी इतिहास के साक्षी बने हुए सौंदर्यकरण से अछूते रहे अन्य समस्त चौराहों का भी शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि आप सभी अपने अपने घरों के आगे अपने हाथों से एक एक पेड़ लगाएं जिससे हमारा अलवर शहर हरियाले शहर के रूप में उल्लेखित हो सके। कार्यक्रम के पश्चात जैन समाज के सभी अध्यक्षों सहित स्वजातीय बंधुओं ने शहर विधायक संजय शर्मा द्वारा शहर के आमजन हित में कराए जाएं कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मेहता, सुभाष दायमा, दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, राजेंद्र सैनी, राजेंद्र शेखावत के के मदान पंडित जलेसिंह गोपाल महावर, मुकेश तिवारी, सुनील जैन पार्षद जितेंद्र सैनी सुनील चौधरी विमल जैन सीताराम चौधरी अरुण जैन रविंद्र जैन धीरज जैन सुरेश वाल्मीकि विष्णु शंकर शर्मा जगदीश अटल शीला जांगिड़ सतीश यादव सोनू चौधरी दिलीप नरूका बिहारी पाराशर गजेंद्र शर्मा महेश निहालवानी महेंद्र शर्मा सहित जैन समाज के बंधु व्यापारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी