Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर विकास न्याय द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध की गई कार्रवाई 

नगर विकास न्याय द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध की गई कार्रवाई 

अलवर। नगर विकास न्यास अलवर द्वारा अलवर शहर के आस-पास बड़े पैमाने पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
नगर विकास न्यास अलवर के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया गया कि न्यास सचिव अशोक कुमार योगी के निर्देशन में ग्राम कैमाला में न्यास की प्रस्तावित साकेत नगर आवासीय योजना में आवाप्तशुदा भूमि पर लगभग 40 बीघा अवैध प्लाटिंग और चारदीवारी को ध्वस्थ कर चेतावनी बोर्ड लगवाए गए। इसके उपरान्त अरावली विहार 200 फीट बाईपास रोड के उत्तर की तरफ की जा रही मन्नाका गांव के पास लगभग 30 बीघा में की अवैध प्लाटिंग व चारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया अलवर शहर में आगे भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी
इस दौरान मौके पर भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, विशेष अधिकारी योगेश कुमार डागुर, अधीक्षण अभियंता विनीत नगायच, अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार, कुमार संभव अवस्थी, सहायक अभियंता प्रभु दयाल, विनीत कुमार, कनिष्ठ अभियंता दौलत राम, मनोहरलाल मीणा, दिलीप मीणा, प्रवीण मीणा, न्यास पटवारी अमित नरूका संबंधित कार्मिक मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी