Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा

विधायक ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा

चौहटन/चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी दौरा। विधायक ने भूणिया निवासी देदाराम खिचड़ के सुपुत्र मुलाराम (मुन्ना) कि शादी समारोह में शिरकत कि नवविवाहित को शुभकामनाएं प्रेषित कि। सनुरा खान समेजा सरूपे का तला की माता जी का इंतकाल होने पर आज उनके निवास स्थान पहुँच कर शौक़ सवेदना प्रकट किया। जमाल खान सम्मा सरूपे का तला (धनाऊ) हज मक्का-मदीना की धार्मिक यात्रा पर हज के लिए रवानगी पर आज निवास स्थान पर पहुंच कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। मीठे का तला (धनाऊ) निवासी हाजी कायम खान रहुमा व ग्रामीण प्रबुद्धजनों से मिलकर जनसंपर्क किया। कापराऊ निवासी रेशा राम मेघवाल के घर सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। भंवार निवासी डूंगराराम सुथार के निवास पर गंगाप्रसादी कार्यक्रम में शिरकत की। कोजा निवासी सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई हैड कॉन्स्टेबल के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। शेरपुरा निवासी जगदीश बिश्नोई के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। चालकना भेरुड़ी दिलदार खान दर्श अध्यापक यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास