Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

विधायक ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

राज्य सरकार की योजनाओं आमजन में खुशी:पदमाराम मेघवाल

चौहटन, 27 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।
पंचायत समिति धनाऊ की ग्राम पंचायत अमी मोहम्मद शाह कि बस्ती में महंगाई राहत कैंप एंव प्रशासन के गांवों के संघ शिविर आयोजित हुआ। महंगाई राहत कैंप में चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने अवलोकन किया साथ ही विधायक ने योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी दी और सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण किए। विधायक ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना का लाभ मिला। आमजन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडी खुश नजर आ रही है। उप प्रधान सुजा मोहम्मद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाए आमजन के जीवन मे काफी मायने रखती है। इन योजनाओं ने आमजन में विश्वास भरा है। सरपंच गुलाम शाह ने कहा महंगाई राहत शिविर ओर प्रशासन गांवों के संघ शिविर से आमजन को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और सभी योजनाओं के लिए शिविर में आकर रजिस्ट्रेशन करवाए ताकि आमजन को राज्य सरकार कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इस मौके पर सरपंच गुलाम शाह,धनाऊ उप प्रधान सुजा मोहम्मद,सैयद टोहर शाह, उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम चौधरी,विकास अधिकारी मानाराम सारण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास