Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि विभाग ने डॉ राजेंद्र बसवाल को नवसृजित जिला खैरथल में किया नोडल अधिकारी नियुक्त

कृषि विभाग ने डॉ राजेंद्र बसवाल को नवसृजित जिला खैरथल में किया नोडल अधिकारी नियुक्त

खैरथल। कृषि आयुक्त कानाराम जाट ने नवसृजित जिला खैरथल में सहायक निदेशक कृषि विस्तार किशनगढ़बास डॉ राजेंद्र बसवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जिसे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है डा० राजेन्द्र बसवाल जल्द ही खैरथल का दौरा कर कार्मिक विभाग के विशेषाधिकारी डॉ ओमप्रकाश बैरवा से समन्वय स्थापित कर नवसृजित जिले में कृषि से संबंधित कार्यालयों की रूपरेखा तैयार करेंगे साथ ही साथ कृषि विभाग के कौन से क्षेत्र खैरथल जिले में रहेंगे इसकी रूपरेखा भी नोडल अधिकारी खैरथल ओएसडी एवं कृषि विभाग के राज्य स्तर के नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक कृषि प्रशासन हिरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में तैयार कर सरकार को सौंपेगे। डॉ राजेंद्र बसवाल का मुख्य कार्य कृषि विभाग के कार्यालयों हेतु भूमि आवंटन कराने का भी रहेगा गौरतलब है कि वर्तमान में भी किशनगढ़बास में पिछले लगभग 40-50 वर्षों से संचालित सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय हेतु भी भूमि आवंटन ना होने से यह कार्यालय किसान सेवा केंद्र किशनगढबास में संचालित है यह पूरे प्रदेश में एकमात्र सहायक निदेशक कार्यालय है जो कि अपने भवन में ना होकर किसान सेवा केंद्र में संचालित है किसान सेवा केंद्र में पर्याप्त स्थान नहीं होने व भवन की कमी के कारण कार्यालय में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों एवं क्षेत्र से आने वाले किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली किसान गोष्ठियां, कृषक प्रशिक्षण एवं विभागीय बैठके भी किराए के भवन या अन्य विभागो के भवन में आयोजित की जाती है कृषि विभाग किशनगढ़ बास के अधीन चार पंचायत समितियो किशनगढ़बास, तिजारा, कोटकासिम व मुंडावर का क्षेत्र आता है एवं 135 अधिकारी कर्मचारियों का स्टाफ होने के बावजूद यहां कृषि विभाग के पास भवन ना होना क्षेत्र व किसानो के लिए बड़ी विडंबना है । सहायक निदेशक कृषि कार्यालय के लिए भूमि आवंटन हेतु वर्तमान में भी डा० राजेन्द्र बसवाल एवं सभी स्टाफगण प्रयासरत हैं। यह जानकारी सहायक कृषि अधिकारी किशनगढ़ बास दिनेश तक्षक के द्वारा दी गई ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी