Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े मृतका के परिजन, कई लोग पहुंचे थाने

दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े मृतका के परिजन, कई लोग पहुंचे थाने

खैरथल। समीपवर्ती ग्राम खिरगची में बुधवार को महिला की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने मामले को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को मृतका के परिजन व रिश्तेदारों ने खैरथल थाने पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की।मामले की जांच कर रहे किशनगढ़ बास वृत पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश बेनीवाल ने पीहर पक्ष के घर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए परिजनों के बयान लिए। डीएसपी के जाने के बाद करीब पांच दर्जन महिला व पुरुष खैरथल थाने पहुंच गए। जहां न्याय दिलाने की मांग की गई। मृतका के परिजनों, माता - पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता मुनेश कुमार ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी रितु की शादी दो वर्ष पूर्व खिरगची गांव के नवीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से रितु को दहेज के ससुराल वाले परेशान करने लग गए।कई बार समझाने की कौशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने।आरोप है कि बेटी को सांस, ससुर, जेठ, देवर आदि परेशान करते थे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी