Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर - रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा का प्रतिदिन संचालन हुआ शुरू

जयपुर - रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा का प्रतिदिन संचालन हुआ शुरू

खैरथल। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए जयपुर - रेवाड़ी - जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा का संचालन गुरूवार से किया गया। खैरथल विकास मंच अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जन संपर्क अधिकारी के हवाले से बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर- रेवाड़ी- प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 मई से 30 जून तक जयपुर से प्रतिदिन सुबह 9.10 बजे रवाना होकर दोपहर 13.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी - जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 25 मई से 30 जून तक रेवाड़ी से प्रतिदिन 15.05 बजे रवाना होकर 19.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, हरसोली व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। पूर्व में जयपुर - खैरथल - जयपुर का संचालन था, लेकिन लोक डाउन के बाद इसे बंद कर दी। खैरथल विकास मंच ने दोपहर की ट्रेन चलाने के लिए रेल प्रशासन को लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था।
जयपुर - रेवाड़ी - जयपुर स्पेशल ट्रेन आज जयपुर जाते समय पहले दिन खैरथल में बिफोर आई। सैकड़ों की संख्या में यात्रियों के सवार होने के बावजूद पूरी ट्रेन खाली थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी