Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

260 मरीजों की आंखों की जांच की व 19मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया

260 मरीजों की आंखों की जांच की व 19मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया

खैरथल। स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज के आशीर्वाद से स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद प्रेरणा व मार्गदर्शन से जीव कल्याण सेवा समिति रजि. के सहयोग से सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में विशाल 228 वा नि:शुल्क नेत्र व मेडिकल शिविर आज दिनांक 25.5.2023 गुरुवार को लगाया गया स्थान -अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड खैरथल समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक इस शिविर में 335 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ .मोहन कल्याणी डॉक्टर पूनम गंगवानी वह उनकी सहयोगी टीम द्वारा 124 मरीजों को आधुनिक मशीनों द्वारा थेरेपी और जांच की गई नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सहाय व उनकी विशेष टीम द्वारा 260 मरीजों की आंखों की जांच की गई 135 मरीजों को चश्में व जरुरतमंद मरीजों को दवाइयां वितरित की गई 19 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया उन मरीजों को जयपुर ले जाया गया जहां डॉ. सहाय और उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे मरीजों का रहना, खाना, पीना नि:शुल्क रहेगा शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.जमुनादास आहूजा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी एक्युप्रेशर विशेषज्ञ पूनम गनवानी व मोहन कल्याणी ने अपनी सेवाएं दी किसी भी तरह का दर्द हो कमर दर्द ,नसों का सूनापन ,घुटनों व जोड़ों का दर्द, गर्दन और पैरो का दर्द सभी का इलाज आधुनिक मशीनों द्वारा थेरेपी व जांच की नेत्र रोग मरीजों को दवाइयां नजर के चश्मे कम सुनने वालों को कान की मशीनें फ्री दी गई जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया उन मरीजों को जयपुर ले जाया जाएगा जहा डॉ. सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा ऑपरेशन किए जायेंगे मरीजों का रहना,खाना, पीना बिल्कुल फ्री होता है इसके अलावा एक कैंप अलग-अलग स्थानों पर हर महीने किया जाता है ।जीव कल्याण सेवा समिति सेवादार - राजकुमार केसवानी, जमुनादास आहूजा, सरिता नानकानी ,कशिश बोदवानी ,हर्षिता मोतियानी ,डॉ पायल शेवानी, देव आनंद आहूजा, अजय रामानी. नरेश कुमार.रामाकांत, मनोज, दीपक ,संगीता, खुशी, विधि आदि रहे। इन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को खैरथल मे नि:शुल्क शिविर लगाया जाता है ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी