Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमएसएमई सुविधा शिविर हुआ आयोजित

एमएसएमई सुविधा शिविर हुआ आयोजित

अलवर। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अलवर के परिसर में एमएसएमई सुविधा शिविर आयोजित हुआ जिसमें मौके पर ही योजनाओं में आवेदन पत्र भरवाकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अलवर के महाप्रबंधक एम.आर मीना ने बताया कि शिविर में मौके पर ही दो उद्यमियों का फर्म रजिस्ट्रेशन एवं एक उद्यमी का उद्यम रजिस्ट्रेशन जारी किया गया। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी प्रोत्साहन योजना में 6 आवेदन पत्र, मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में 16 और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 2 आवेदन पर भरवाकर नियमानुसार बैंकों को भिजवाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में रीको, राजस्थान वित्त निगम, अग्रणी बैंक जिला कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
उप संचालक गणेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, शाखा प्रबंधक आर.एन.मिश्रा, जिला प्रमुख प्रबंधक आर.के. जे मीना उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी