Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नव घोषित जिला खैरथल में जिला स्तरीय कार्यालय संचालन के संबंध में बैठक आयोजित 

नव घोषित जिला खैरथल में जिला स्तरीय कार्यालय संचालन के संबंध में बैठक आयोजित 

अलवर। नव घोषित जिले खैरथल के विशेषाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने नव घोषित जिले खैरथल में विभागीय कार्यालय के संचालन के संबंध में मिनी सचिवालय सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
विशेषाधिकारी डॉ. बैरवा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया कि बजट घोषणा में खैरथल नया जिला बना है। इस जिले का परिसीमन एवं विभागीय कार्यालयों के संचालन के संबंध में कार्य प्रगति पर है जिसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खैरथल मण्डी परिसर में स्थित एग्रो टावर में विशेषाधिकारी का कार्यलय संचालित किया जा चुका है और प्रारम्भिक तौर पर इसी भवन में जिला कार्यालय का संचालन किया जाना है। यह भवन चार मंजिला है और इसमें पर्याप्त 55 कमरे हैं। उन्होंने कहा कि खैरथल में जिन विभागों के ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कार्यालय संचालित है वे विभाग अपने कार्यालय में उपलब्ध संसाधनों व उपलब्ध भूमि का परीक्षण कर उपयुक्तता के आधार पर जिला स्तरीय कार्यालय खोलने के प्रस्ताव यथाशीघ्र भिजवाए। साथ ही जिन विभागों के कार्यालय खैरथल में संचालित नहीं है वे नए प्रस्ताव बनाकर भिजवाए । भिजवाए जाने वाले प्रस्तावों में कार्यालय में स्वीकृत किये जाने वाले पदों, आवश्यक संसाधनों, भूमि की आवश्यकता या उपलब्धता को समाहित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि खैरथल में जिला कार्यालय संचालन की व्यवस्था हेतु विभाग अपने निदेशालय स्तर से या जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी नियुक्त करे। साथ ही उपलब्ध कार्मिकों में से इस कार्यालय हेतु कार्मिक उपलब्ध करावे ।
बैठक में एडीएम शहर नवीन यादव, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़बास गंगाधर मीना सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी